Tuesday 12 August 2014

NUMEROLOGY HOROSCOPE 13-AUGUST-2014...

NUMEROLOGY HOROSCOPE 13-AUGUST-2014...

1.नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो कर लें। बचे हुए काम समय रहते निपटा लें। आज आपको दोस्तों और भाई-बहनों से मदद मिलेगी। परिवार के सुख के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन और लव लाइफ  बहुत अच्छी रहेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। समस्या-विवाद दूर करने में समय और लगेगा।
2.  काम-काज प्रभावित होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। आज आपके अटके काम जरूर बन जाएंगे लेकिन आपको आने वाले दिनों में एक बार और उन रूके हुए कामों को चेक करना पड़ जाएगा। कामकाज में व्यस्तता के कारण आप घर-परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
3.  सब आपका साथ देंगे, लेकिन कोई आपका ही भरोसेमंद आपको धोखा भी दे सकता है इसलिए आज आप सावधान रहें तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा। आपके कामकाजी और व्यक्तिगत संबंध आपके लिए बहुत अहम हैं। इनका भी लाभ आपको अपने काम में मिलेगा।
4.  आप मीठा बोलकर अपने काम निकलवा लेंगे। प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं, स्थानांतरण का भी योग है। अभिभावकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी सेहत भी कुछ नासाज रहेगी।
5.  आज आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर हो सकती है। आज आप कुछ ज्यादा ही सेंसेटिव हो सकते हैं। आज आपके चेहरे के भाव बहुत जल्दी किसी के सामने सकते हैं। आप नहीं चाहते हुए भी अपने दिल की बात किसी के भी सामने रख सकते हैं। आज आपके काम बनते जाएंगे, बस मेहनत करते रहें।
6.  कोई बात समझते समय अपने आपको भावनाओं में बहने दें। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। पार्टनर सरप्राइज देगा, उसका मूड ही आज ऐसा है। प्रमोशन का अवसर मिलेगा लेकिन दबाव भी बना रहेगा। थकान, छिटपुट चोट, बेचैनी महसूस करेंगे।
7.  आज भावनात्मक तनाव काफी रहेगा। वर्कप्लेस पर साथियों की बातों को दिल से लगाएं। आज आपसे खर्च होगा, पैसे गिर भी सकते हैं। लंबे समय से अधूरे पड़े काम आज भी अधूरे रह सकते हैं। अच्छी बात सिर्फ  यह है कि आपको आज अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नजदीकी संबंधी आज महत्वपूर्ण होंगे।
8.  मान-सम्मान तो मिलेगा लेकिन आज काम ज्यादा है, कड़ी मेहनत के लिए कमर कस लें। सेहत पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पार्टनर से सुख मिलेगा। आज दिल की बात बोल दें। प्रोफेशन में मेहनत और बड़े प्रयास ही नजर रहे हैं। हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
9.  आज आपके लिए सभी के साथ मिलजुल कर काम करने का दिन है। अगर आप कोई काम मेहनत और मन लगाकर करेंगे तो आपको अचानक धन लाभ भी होगा। आपके सामने कोई नई परिस्थिति बन सकती है। बात करते-करते ही आपको कुछ नए विचार सकते हैं जिन पर काम कर के  आप जल्दी ही बड़ा फायदा ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment